गाजियाबाद/दिल्ली ।जौनसार बावर क्षेत्र के गौरव और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद केसरी चन्द जी की 107वीं जयंती चकराता , देहरादून के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

जौनसार बावर जनजातीय कल्याण समिति (JBTWS), दिल्ली द्वारा दिल्ली-एनसीआर में निवासरत समुदाय के लोगों के लिए एक पुष्पांजलि समारोह का आयोजन ऑर्चिड फार्म हाउस, गाजियाबाद* में किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समिति के *अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष श्री रवि राणा जी, सचिव श्री सुल्तान सिंह तोमर जी, सह-सचिव श्री खजानदत शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री नितेश राठौर जी, कैशियर श्री अशोक नेगी जी* सहित कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य *श्री अतर सिंह चौहान जी, श्री तारा दंत जोशी जी, श्री ईश्वर सिंह चौहान जी, श्री सूरज सिंह राणा जी,श्री चमन सिंह चौहान जी, श्री नरेश भट्ट जी* प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत शहीद केसरी चन्द जी के चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर नमन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जौनसार-बावर जनजातीय क्षेत्र में जन्मे इस महानायक के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद केसरी चन्द जी का जीवन हम सभी के लिए, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी उनके आदर्शों, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए राष्ट्र प्रेम एवं साहस के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।